उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने दरोगा भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। यह भर्ती परीक्षा 12 जनवरी को आयोजित की गई थी, जिसमें पुलिस उप निरीक्षक, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी और गुल्मनायक पुरुष पद शामिल थे। आयोग ने पहले 14 मई को प्रोविजनल रिजल्ट जारी किया था, जिसके बाद चयनित उम्मीदवारों के अभिलेखों का सत्यापन किया गया। अब आयोग ने अंतिम चयन सूची जारी कर दी है। दरोगा पद के लिए अब्दुल कादिर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं एसआई अभिसूचना पद पर नवीन चंद्र जोशी टॉपर बने हैं और गुल्मनायक पद पर विजय भट्ट ने सर्वोच्च अंक हासिल किए हैं। इस भर्ती में पुलिस दरोगा पद के लिए कटऑफ सबसे अधिक 205.66 अंक रही।
