उत्तराखंड राज्य देश का पहला ऐसा राज्य है जिसने सबसे पहले समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का कानून पास करवाया है। इस कानून के पास होने के बाद अब राज्य की धामी सरकार इसे लागू करने की तैयारी में है। जानकारी के लिए बता दे कि प्रदेश में यूसीसी कानून अक्तूबर आखिर तक लागू हो सकता है। यूसीसी की नियमावली का ड्राफ्ट बनाने का काम 50 फीसदी से अधिक हो चुका है और अगले ढाई महीनों में नियमावली बनाने का काम पूरा हो जाएगा, लेकिन इसे लागू करने में थोड़ा और समय इसलिए लगेगा, क्योंकि इसके लिए पंचायत और निकाय स्तर पर कर्मचारियों को प्रशिक्षण की आवश्यकता होगी। गृह विभाग को इस संबंध में प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
