उत्तराखंड राज्य में मानसून की शुरुआती बारिशो के चलते जनजीवन पूर्ण रूप से अस्त व्यस्त हो गया है। राज्य में जगह जगह बाढ़ और भूस्खलन के हालात पैदा हो रहे हैं। वहीं आज कर्णप्रयाग में गौचर के बीच गलनाऊ के पास पहाड़ी से मलबा आने से दो लोगो की दब कर मौक़े पर ही मौत हो गयी। दोनों लोग हैदराबाद के बताए जा रहे है। मौक़े पर पहुंची एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, एसडीएम पुलिस की टीम ने दोनों शवो को मलबे से निकालकर कब्जे में लेते हुए पंचनामा भरने की कार्यवाही शुरू कर दी है।
