देशभर में आज ऐतिहासिक दिन है आज दिनांक 01 जुलाई सोमवार को नए आपराधिक कानूनों को लागू किया गया। लागू किए गए इन नए कानून के तहत आज उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार जिले में पहला मुकदमा दर्ज हुआ है। दर्ज हुए मुकदमे में व्यक्ति ने बताया कि कुछ देर के लिए वह रविदास घाट के पास बैठा था। जहां दो अज्ञात व्यक्ति आए और चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देकर मोबाइल फोन और कुछ नकदी छीन कर व्यक्ति को गंगा कि तरफ धक्का देकर भाग गए। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन हेतु पुलिस को 20 करोड़ रुपए का बजट भी जारी कर दिया गया है। सीएम धामी ने कहा आज ऐतिहासिक दिन अंग्रेजों के जमाने के क़ानूनों से देश को मुक्ति मिल गई है। पूरे देश में नये आपराधिक क़ानून लागू हो गए हैं। नए क़ानून दंड के लिए नहीं न्याय को ध्यान में रखते हुए बने हैं।
