उत्तरकाशी जिले में बीते सोमवार को यमुनोत्री पैदल मार्ग पर हुए भूस्खलन के चलते मलबे में दबे दो लापता लोगों की खोजबीन में बीते शुक्रवार सुबह से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिल पाई है। एसडीआरएफ, पुलिस, राजस्व टीम लापता लोगों की तलाश में जुटी हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन का आज छठा दिन है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम सहित जिले में मौसम साफ है। यात्रा सुचारू रूप से चल रही है।
