उत्तराखंड राज्य से जुडी एक बड़ी खबर सामने आ रही है यहां राज्य के ऋषिकेश की चीला शक्ति नहर में आज से दो साल पहले पिता-पुत्र कार समेत डूब गए थे। इस घटना के बाद तीन साल के बेटे का शव तो बरामद हो गया था, लेकिन 32 साल के पिता का सुराग नहीं लग पाया था। अब दो साल के बाद एसडीआरएफ ने आज दिनांक 27 मई सोमवार की सुबह चीला शक्ति नहर से कार और लापता व्यक्ति का कंकाल बरामद किया है। दरअसल, इन दिनों चीला शक्ति नहर का मरम्मत के लिए क्लोजर लिया गया है। जिससे नहर का पानी सूख गया है। सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाल। कार के भीतर एक मानव कंकाल भी बरामद हुआ है, जिसकी शिनाख्त कर ली गई है।
