उत्तराखंड शासन के पंचायतीराज विभाग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायतों (जनपद हरिद्वार को छोड़कर) के सामान्य निर्वाचन 2025 हेतु जिला पंचायत अध्यक्ष के पदों पर आरक्षण सूची का प्रथम प्रकाशन कर दिया गया है। यह आदेश कार्यालय सचिव, पंचायतीराज विभाग द्वारा जारी किया गया। निर्वाचन प्रक्रिया को न्यायसंगत और पारदर्शी बनाए रखने के लिए उत्तराखंड पंचायत राज अधिनियम 2016 एवं उत्तराखंड पंचायत (स्थानों और पदों का आरक्षण और आवंटन) नियमावली 2025 के तहत यह आरक्षण सूची जारी की गई है।
आरक्षण की स्थिति इस प्रकार है-
1. अल्मोड़ा – महिला
2. बागेश्वर – महिला (अनुसूचित जाति)
3. चंपावत – अनारक्षित
4. चमोली – अनारक्षित
5. देहरादून – महिला
6. नैनीताल – अनारक्षित
7. पौड़ी गढ़वाल – महिला
8. पिथौरागढ़ – अनुसूचित जाति
9. रुद्रप्रयाग – महिला
10. टिहरी गढ़वाल – महिला


