उत्तराखंड राज्य से जुडी एक बड़ी खबर सामने आ रही है यहां एक बार फिर से नए जिले बनाने की मांग तेज हो गई है। इस बार उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी जिले में स्थित बड़कोट से इसको लेकर पहल की गई है। उत्तराखंड में सबसे पहले यमुनोत्री जिला बनाने की मांग को लेकर यमुनोत्री जिला बनाओ संघर्ष समिति ने तहसीलदार बड़कोट के माध्यम मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। इस ज्ञापन में समिति ने यमुनोत्री, कोटद्वार, रानीखेत और डीडीहाट को जल्द से जल्द जिला बनाने की मांग की है। मांग पर अमल न करने पर उन्होंने उग्र आंदोलन को चेताया है। बता दें कि प्रदेश में लंबे समय से चार नए जिलों की मांग चल रही है।
