उत्तराखंड राज्य में हो रही भारी बारिशो के चलते जगह जगह आफत नाफत मची हुई है। वहीं यमुनोत्री घाटी में रातभर हुई भारी बारिश के चलते यमुनोत्री हाईवे पर बनास के निकट सडक का करीब 30 मीटर लम्बा हिस्सा धंस गया है। जिसके चलते यहां आवाजही अवरुद्ध हो गयी है। बारिशकी वजह से यमुनोत्री हाईवे जगह-जगह बंद हो गया है। आवाजाही ठप हो गई है। स्याना चट्टी में यमुना नदी पर बनी झील का जलस्तर बढ़ने से कई होटलों की निचली मंजिल जलमग्न हो गई हैं। इसके साथ ही स्याना चट्टी में यमुनोत्री हाईवे पर बना मोटर पुल खतरे की जद में आ गया है। यमुनोत्री धाम समेत आसपास के डेढ़ दर्जन गांवों का तहसील मुख्यालय से संपर्क कट गया है।
