उत्तराखंड राज्य से जुडी एक बड़ी खबर सामने आ रही है यहां राज्य के नैनीताल जिले में लघु सिंचाई खंड अधिशासी अभियंता कृष्ण सिंह कन्याल को की टीम ने 50 हजार रुपये की विश्वास लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। जब विजिलेंस की तीन टीमों ने अधिशासी अभियंता के देहरादून स्थित घर, हल्द्वानी किराए के मकान और ऊंचापुल स्थित लघु सिंचाई कार्यालय की रात भर जांच की। जांच में टीम ने 23.97 लाख कैश बरामद किया। मिली हुई जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि बीते कुछ दिन पहले ठेकेदार ने विजिलेंस कार्यालय में पहुंचकर शिकायत कि थी कि लघु सिचाई खंड नैनीताल के अधिशासी अभियंता कृष्ण सिंह कन्याल पुत्र हरक सिंह निवासी लार्ड कृष्णा ग्रीन प्रथम तल वी-109 केदारपुरम मोथरो वाला देहरादून हाल निवासी मुकुल विहार सिजवाली काम्पलैक्स बी-5 प्रथम तल तल्ली बमौरी, लालडांठ बाईपास रोड हल्द्वानी उनसे घूस मांग रहा है। कहा कि 10 लाख के काम के एवज में 20 प्रतिशत राशि घूस के तौर पर मांगी जा रही है। जांच करने में शिकायत सही पाई गई। विजिलेंस टीम ने आरोपी ईई को 50 हजार रुपये लेते हुए सिक्स सीजन रिजॉट, नया गांव कालाढूंगी के परिसर से रंगे हाथों गिरफ्तार किया। साथ ही उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया।
