उत्तराखंड राज्य में चारधाम यात्रा के दौरान मंदिर परिसर के 50 मीटर के दायरे में वीडियोग्राफी और रील बनाने पर रोक लगाने के निर्देश दिए थे। जिसके तहत कार्यवाही करते हुए चमोली पुलिस ने आज दिनांक 22 मई बुधवार को श्री बदरीनाथ धाम मन्दिर परिसर के 50 मीटर के दायरे में वीडियोग्राफी व रील्स बनाने वाले 15 व्यक्तियों का चालान किया। साथ ही उनके मोबाइल फोन 08 घंटे जब्त रखने के पश्चात बाद सख्त हिदायत देकर उनके सुपुर्द किये।
