उत्तराखंड राज्य की राजधानी देहरादून से जुडी एक बड़ी खबर सामने आ रही है यहां आज दिनांक 20 जुलाई शनिवार की सुबह अजबपुर फ्लाईओवर के पास एक बड़ा और दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। स्कूटी सवार दो पुलिसकर्मियों को बस ने कुचल दिया। हादसे में एक महिला दरोगा कांता थापा की मौत हो गई। वहीं सिपाही शकुंतला घायल हैं। कांता थापा उत्तरकाशी बड़कोट में और सिपाही शकुंतला की कैंट थाने में तैनाती था। बस ड्राइवर को नेहरु कॉलोनी थाने में पूछताछ के लिए लाया गया है।
