एक मई से मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन के आदेश पर प्रदेशभर के सरकारी कार्यालयों में सख्ती से बायोमीट्रिक हाजिरी का नियम लागू किया था। सचिवालय में तकनीकी दिक्कतों के चलते अधिकारी-कर्मचारी हाजिरी नहीं लगा पा रहे थे। जिसके चलते अब बायोमीट्रिक हाजिरी लगाने में पैदा हो रही परेशानियों के बीच शासन ने राज्य के अधिकारियों व कर्मचारियों को बड़ी राहत प्रदान की है। विकल्प के तौर पर कर्मचारी अपने मोबाइल से आधार बेस्ड हाजिरी लगा सकेंगे। इसकी मानक प्रचालन प्रक्रिया (एसओपी) सचिवालय प्रशासन ने जारी कर दी। सचिवालय परिसर में आधार की साइट, स्वान की ओर से आईपी एड्रेस बदल दिए जानें, आरडी दिक्कतों के कारण अधिकारी, कर्मचारी अपनी बायोमीट्रिक हाजिरी नहीं लगा पा रहे थे। बायोमीट्रिक हाजिरी के विकल्प के तौर पर फेशियल रिकग्निशन की व्यवस्था लागू की गई है। इससे कर्मचारी अपने मोबाइल से ही अपनी हाजिरी लगा सकेगा।इसके लिए उसे अपने मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर या एप्पल स्टोर से आधार बेस और आधार फेस आरडी एप डाउनलोड करना होगा।
