नैनीताल जिले के हल्द्वानी क्षेत्र में कॉलटैक्स काठगोदाम के पास मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक राहगीरों और बाइक सवारों पर हमला कर दिया। जिसके चलते 60 लोग जख़्मी है वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हे बेस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मधुमक्खियों के हमले से कई लोग सड़क पर लेट गए, कुछ ओट में जाकर छिप गए। इससे सड़क पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कॉलटैक्स नहर कवरिंग रोड से लगे होटल के पीछे एक पेड़ पर मधुमक्खियों का छत्ता था। बताया जा रहा है कि किसी ने छत्ते में पत्थर मार दिया। इससे मधुमक्खियों का झुंड हमलावर हो गया। नहर कवरिंग रोड से नैनीताल रोड तक मधुमक्खियां लोगों पर टूट पड़ीं
