उत्तराखंड राज्य के ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे से जुड़ा एक बड़ा और दर्दनाक सड़क हादसा सामने आ रहा है यहां मंगलवार की देर रात श्रीकोट गंगानाली में एक अनियंत्रित डंपर ने पांच महिलाओं को कुचल दिया। जिसमें से दो की मौत हो गई है, जबकि तीन गंभीर रूप घायल हैं। महिलाएं बदरीनाथ से दर्शन कर लौटी थीं। वह होटल रामा श्रीकोट में ठहरे थे। उनमें से कुछ महिलाएं होटल के आगे फुटपाथ पर बैठे थीं। तभी एक एक डंपर ने टक्कर मार दी।
