उत्तराखंड राज्य में आगामी 20 मई को एक देश, एक चुनाव को लेकर चल रही बहस के बीच संयुक्त संसदीय समिति देहरादून पहुंचेगी। संसदीय समिति 20 से 22 मई तक उत्तराखंड में रहेगी। जेपीसी अपने दौरे की शुरुआत महाराष्ट्र और उत्तराखंड से करने जा रही है। इस समिति में गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी समेत 40 सांसद शामिल हैं। यहां विभिन्न राजनैतिक दलों और हितधारकों से बातचीत करेगी। जेपीसी में अध्यक्ष के तौर पर पीपी चौधरी मौजूद रहेंगे। भारत सरकार के स्तर पर संयुक्त संसदीय समिति में 40 सांसद इसके सदस्य हैं। इसके बाद 21 मई को संयुक्त संसदीय समिति के सदस्य सुबह मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक से मिलकर एक देश, एक चुनाव को लेकर बात करेंगे। साथ ही गृह विभाग, वित्त, कानून, शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्षों से भी सुझाव लेगी। समिति यहां एनटीपीसी, टीएचडीसी के अधिकारियों से भी मुलाकात करेगी।
