उत्तरकाशी में दो दिन बाद मौसम साफ होने पर हर्षिल क्षेत्र में हवाई सेवा बहाल कर दी गई। मंगलवार को एमआई-17 हेलीकॉप्टर के माध्यम से प्रभावित क्षेत्रों में जरूरी रसद पहुंचाई गई और फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकाला जा रहा है। बीते रविवार को हर्षिल से गुजरने वाली ककोडा गाड़ नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया था। इसी दौरान नदी के मुहाने पर एक ग्लेशियर जैसी संरचना दिखाई दी। इसकी जानकारी वन विभाग ने जिला प्रशासन को दी, जिसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीआरएफ और वन विभाग की टीम मौके पर जांच के लिए भेजी गई।
