उत्तरकाशी जिले में सिलाई बैंड के समीप बादल फटने की वजह से यमुनोत्री मार्ग पर जगह-जगह फंसे करीब 850 से अधिक यात्रियों को मंगलवार शाम तक प्रशासन और पुलिस की टीम द्वारा करीब 600 से 700 यात्रियों को सुरक्षित निकलकर वाहनों से बड़कोट भेज दिया गया है। वहीं अब प्रशासन के अनुसार करीब 150 से 200 यात्रियों के सुरक्षित स्थानों पर होने की उम्मीद है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शार्दुल गुसांई ने बताया कि पैदल मार्ग खुलने के बाद यात्रियों को भूस्खलन वाले क्षेत्रों से सुरक्षित निकाला जा रहा है। वहां पर पुलिस के साथ होमगार्ड और पीआरडी के जवान इस कार्य में लगे हुए हैं। वहीं जो यात्री अभी जानकीचट्टी और स्यानाचट्टी के आसपास है। उनके रहने और खाने की सुविधा भी की गई है।
