हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर बड़ा हादसा टल गया। हर्रावाला पुलिस चौकी के सामने अचानक एक क्रेटा कार में आग लग गई। गनीमत रही कि कार में सवार तीनों लोग सुरक्षित बाहर निकल आए। जानकारी के मुताबिक कार भगवानपुर, हरिद्वार निवासी दीपचंद्र पुत्र चमन लाल चला रहे थे। उनके साथ ट्रांसपोर्ट नगर देहरादून निवासी संजय गोस्वामी और कारगी ग्रांट, देहरादून निवासी रजनीश कुमार भी सवार थे। अचानक कार से धुआं और लपटें उठती देख लोगों में हड़कंप मच गया।स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है, समय रहते सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए।
