उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है। यहां जिले के कनखल थाना क्षेत्र स्थित वसंत कुंज कॉलोनी में आज मंगलवार सुबह घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी का गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी, और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस द्वारा पति और पत्नी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। कॉलोनी में घटना को लेकर दहशत का माहौल है। पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं और घटना के पीछे के कारणों की तह तक जाने की कोशिश की जा रही है।
