उत्तराखंड राज्य से एक बड़ी और चौकाने वाली खबर सामने आ रही है यहां बीते दस महीनों के भीतर 18 बाघ के शव के साथ तीन खाल बरामद हो चुकी है। इन बीते दस महीनों में केवल अगस्त का महीना एक मात्र ऐसा महीना रहा है, जिसमें किसी बाघ की मौत से जुडी रिपोर्ट सामने आयी हो।
दस महीनों के आकड़ो पर डाले एक नज़र –
1- कार्बेट पार्क के ढेला रेंज में 23 जनवरी 2023 को बाघ का शव मिला।
2-रामनगर वन प्रभाग के कालाढूंगी रेंज में 23 जनवरी 2023 को बाघ का शव मिला।
3-रामनगर वन प्रभाग के फतेहपुर रेंज में 4 फरवरी 2023 को बाघिन का शव मिला।
4-रामनगर वन प्रभाग के फतेहपुर रेंज में 6 फरवरी 2023 को बाघिन का शव मिला।
5-वन प्रभाग जौरासी रेंज में 11 फरवरी 2023 अल्मोड़ा बाघिन का शव मिला।
6-कोसी रेंज के चंदन बीट में 15 फरवरी 2023 को शावक का शव मिला।
7-खटीमा रेंज में 17 फरवरी 2023 को बाघ का शव मिला।
8-तराई पश्चिम वन प्रभाग के फाटो रेंज में 26 फरवरी 2023 को बाघ का शव मिला।
9-हल्द्वानी वन प्रभाग के छकाता रेंज में 1 मार्च 2023 को बाघिन का शव मिला।
10-कार्बेट पार्क के ढेला रेंज में 27 अप्रैल 2023 को बाघिन की मौत।
11-धौलाखंड बीट पाखरो रेंज में 20 मई 2023 को एक बाघिन का शव मिला।
12-मोर घट्टी रेंज में 5 मई 2023 को बाघ का शव मिला।
13-जिम कार्बेट के सोनानदी रेंज में 2 जून 2023 का बाघ का शव मिला।
14-राजाजी टाइगर रिजर्व के चीला रेंज में 13 जून 2023 को बाघ का शव मिला।
15-खटीमा में 23 जुलाई 2023 को बाघ की खाल बरामद।
16-तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज में 7 सितंबर 2023 को दो बाघ की खाल बरामद हुई।
17-कार्बेट पार्क के बिजरानी जोन में 29 अक्तूबर 2023 को बाघिन का शव मिला।
