पिथौरागढ़: एनसीसी निदेशालय दिल्ली द्वारा अंतर निदेशालय शूटिंग चैंपियनशिप के लिए 80 बटालियन एनसीसी पिथौरागढ़ का चयन किया गया है। यह कैडेट तीन जुलाई से पंद्रह जुलाई तक केरल के त्रिवेंद्रम में आयोजित चैंपियनशिप में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसके लिए नैनीताल ग्रुप, रुड़की ग्रुप और देहरादून ग्रुप से 16 कैडट का चयन किया गया। जिसमें नैनीताल ग्रुप 80 बटालियन पिथौरागढ़ के 14 कैडट ने अपनी जगह बनाई।
मनीषा धामी और हर्षित जोशी को बेस्ट फायरर का अवार्ड
बता दें कि गोरखा रेजिमेंट के फायरिंग रेंज सेरादेवल में कमांडिंग ऑफिसर कर्नल बीएमएस परमार के निर्देशन में 22 से 24 मई तक शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें पांच नेवल, 79 बटालियन नैनीताल, 77 बटालियन अल्मोड़ा, 80 बटालियन पिथौरागढ़ के 16-16 और 24 गर्ल्स बटालियन अल्मोड़ा और एक कंपनी घोड़ाखाल के 16 कैडेट ने हिस्सा लिया था। इसमें से 16 फायरर चुने गए। 80 बटालियन पिथौरागढ़ के 14 कैडेट और 79 बटालियन नैनीताल के दो कैडेट ने ग्रुप शूटिंग टीम में जगह बनाई। 80 यूके बटालियन के मनीषा धामी और हर्षित जोशी को बेस्ट फायरर का अवार्ड दिया गया। कमान अधिकारी कर्नल बीएमएस परमार
इन कैडेट का राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन
एनसीसी अधिकारी बीआर कोहली ने बताया कि 80 यूके बटालियन पिथौरागढ़ के मनीषा धामी, हर्षित जोशी, विकास बिष्ट, अमन भट्ट, विक्रमादित्य गुनियाल, गोविंद सिंह, पंकज राणा, जीवन सिंह, प्रियांशी गोस्वामी, पूजा सामंत, भावना पंत, चंपा आर्य, वेदिका उपरारी, लक्षिका रावत और 79 बटालियन की सिया, 84 बटालियन रुड़की के रुद्र प्रताप सिंह चैंपियनशिप के लिए चयनित हुए हैं।
