स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के 143 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें 16 कार्मिकों को मुख्यमंत्री का सराहनीय सेवा पदक दिया जाएगा, जिनमें सात को सेवा के आधार पर और नौ को विशिष्ट कार्य के लिए यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा, शेष अधिकारियों और कर्मचारियों को डीजीपी डिस्क गोल्ड और सिल्वर मेडल से नवाजा जाएगा। ये सम्मान भी सेवा के आधार पर और विशिष्ट कार्य के लिए दिए जाएंगे। डीजीपी दीपम सेठ ने बताया कि कार्मिकों के चयन के लिए पहले जिला स्तर, फिर रेंज स्तर और अंत में पुलिस मुख्यालय स्तर पर समितियां गठित की गईं। इन्हीं की अनुशंसा पर पुलिस के विभिन्न विंग और इकाइयों से योग्य कार्मिकों का चयन किया गया है।
