संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। यह परिणाम लिखित परीक्षा (मेन) और इंटरव्यू यानी पर्सनैलिटी टेस्ट के आधार पर घोषित किया गया है।
आयोग ने मेरिट के आधार पर कुल 958 अभ्यर्थियों को विभिन्न केंद्रीय सेवाओं में नियुक्ति के लिए अनुशंसित किया है।
इस वर्ष परीक्षा में अनुज अग्निहोत्री ने पहला स्थान हासिल कर ऑल इंडिया रैंक-1 प्राप्त की है। वहीं राजेश्वरी सुवे एम ने दूसरा स्थान और एकांश ढुल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
UPSC द्वारा जारी सूची के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) सहित अन्य केंद्रीय सेवाओं में नियुक्ति दी जाएगी।
