नैनीताल के भूमियाधार के पास गेठिया पड़ाव में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। उन्नाव (उत्तर प्रदेश) से आए पर्यटकों की कार खाई में गिर गई, जिसमें 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।बताया जा रहा है कि कार (UP 78 HJ 4936) में सवार चारों लोग कैंची धाम और जागेश्वर धाम के दर्शन के लिए जा रहे थे।
इसी दौरान मल्ला गेठिया के पास वाहन अनियंत्रित होकर करीब 80 मीटर गहरी खाई में गिर गया।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, SDRF और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।
घायल अतुल दुबे और श्याम को खाई से निकालकर 108 एंबुलेंस के जरिए हायर सेंटर भेजा गया।
