ऐतिहासिक मल्ला महल में महिला कल्याण संस्था अल्मोड़ा द्वारा दो दिवसीय होली महोत्सव का आयोजन
अल्मोड़ा, मल्ला महल परिसर में महिला कल्याण संस्था, अल्मोड़ा द्वारा आयोजित 36वें दो दिवसीय होली महोत्सव प्रतियोगिता का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, श्रीमती अंजली शर्मा, महापौर नगर निगम अल्मोड़ा अध्यक्ष अजय वर्मा, त्रिलोक लटवाल, अखिलेश थापा, मनमोहन चौधरी, बंसल जी लटवाल, कपिल मल्होत्रा तथा विशिष्ट अतिथियों में महिला कल्याण संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल, मीता उपाध्याय एवं संस्था के समस्त सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर महिला कल्याण संस्था परिवार की महिलाओं ने सभी अतिथियों को अबीर-गुलाल का टीका लगाकर एवं होली टोपी पहनाकर पारंपरिक स्वागत किया।12 महिला दलों ने दी शानदार प्रस्तुतियां36वीं होली गायन, वादन, नृत्य एवं स्वांग प्रतियोगिता में स्थानीय महिलाओं के 12 दलों/संस्थाओं ने प्रतिभाग किया।
इनमें त्रिपुरा सुंदरी महिला समिति, देवी मंदिर खत्याड़ी, कोकिला महिला सांस्कृतिक समिति माल गांव, मां जगदंबा टीम धारानौला, कुमाऊंनी सांस्कृतिक टीम स्यूनरा कोट, मां दुर्गा समिति दुगाल खोला, मां दुर्गा शक्ति टीम लक्ष्मी इंद्रा कॉलोनी, महिला शक्ति ग्रुप हीर स्टेडियम, आंचल देवी न्यू कॉलोनी सदस्य, नीलकंठ सत्संग समिति, दीपालय समूह एवं दुगाल खोला अल्मोड़ा शामिल रहे।
प्रतिभागी महिलाओं ने होली गायन-वादन, लोकनृत्य तथा हास्य-व्यंग्य और शिक्षाप्रद स्वांग प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सभी प्रस्तुतियां अत्यंत उत्कृष्ट रहीं और दर्शकों ने तालियों की गूंज से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।36 वर्षों की परंपराउल्लेखनीय है कि महिला कल्याण संस्था पिछले 36 वर्षों से इस होली महोत्सव का आयोजन करती आ रही है। इस आयोजन में कुमाऊं अंचल की महिला होल्यार अपनी-अपनी सांस्कृतिक संस्थाओं के साथ प्रतिभाग करती रही हैं, जिससे कुमाऊं की समृद्ध लोकसंस्कृति को संरक्षण और मंच मिलता है।
महोत्सव को सफल बनाने में संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल, मीता उपाध्याय, पुष्पा सती, ममता चौहान, अनीता रावत, चन्द्रा अग्रवाल, आशा पंत, दीपा, गीता साह, राधिका जोशी, रमा जोशी और सतीश जोशी सहित समस्त सदस्यों का विशेष योगदान रहा।निर्णायक मंडलप्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में नैनीताल से रंगकर्मी बृजमोहन जोशी तथा अल्मोड़ा से श्रीमती चंचल तिवारी, डॉ. ललित मोहन जोशी और नवीन बिष्ट शामिल रहे।कार्यक्रम का संचालन मीता उपाध्याय और पुष्पा सती द्वारा किया गया।दो दिवसीय इस होली महोत्सव के अगले चरण में भी विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी।
