दशहरा महोत्सव को भव्य बनाने के लिये समिति की ओर से तैयारियां शुरू हो गई हैं। समिति ने बैठक का आयोजन कर तैयारियों पर चर्चा की और कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। इसमें हरीश कनवाल को महोत्सव का मुख्य संयोजक और अजीत कार्की को अध्यक्ष चुना गया। साथ ही नगर के समाजिक कार्यकर्ता सूरज वाणी को एक बार पुनः दशहरा समिति अल्मोड़ा का उपसचिव बनाया गया है । जिसके बाद लोगो मे ख़ुशी की लहर दिखाई दे रही है। नगर पालिका सभागार में आयोजित बैठक में महोत्सव को भव्य बनाने को लेकर चर्चा की गई। समिति ने तय किया कि इस बार महोत्सव 24 अक्तूबर की रात को मनाया जाएगा। इसी रात रावण परिवार के 10 से 15 पुतले फूंके जाएंगे। इस बार आयोजन को और भव्य बनाने पर चर्चा की गई है। सूरज वाणी को उपसचिव बनाने पर दीप चंद्र जोशी, गौरव कुमार ,अमन अधिकारी, हरीश रावत, विक्रम बिष्ट, ललित सतवाल ,मोहन देवली, अमित बिष्ट ,आशीष भारती ,पवन मेहरा चंदन सिंह आदि लोगो ने खुशी जाहिर की है।
