एडम्स गर्ल्स इ. का. में 26 सितम्बर से 27 सितम्बर तक खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमे हवालबाग ब्लाक से आए विद्यालयों ने उत्साह के साथ बढ़ चढ़ कर इन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के पहले दिन वहाँ मौजूद उत्तराखण्ड संस्कृत अकादमी के प्रकाशन अधिकारी किशोरी लाल रतूडी ने सभी छात्रो को संस्कृति की महत्ता को बताते हुए बताया कि हमारी संस्कृति संस्कृत पर आश्रित है अत: अगर हमें अपनी संस्कृति को जानना है तो हमारे लिए संस्कृत पढना बहुत जरुरी है। इस कार्यक्रम में अनेक गणमान्य विराजमान रहे और विभिन्न विद्यालयों से आए हुए मार्गदर्शक शिक्षकों ने विशेष सहयोग किया। सामूहिक रूप से अतिथियो ने दीप प्रज्वलन करके प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। तत्पश्चात सरस्वती वंदना हुई। कार्यक्रम के खण्ड संयोजक नारायण भटृ थे तथा संचालन दीपा गुप्ता ने किया। इस प्रतियोगिओं को दो वर्गों में बांटा गया जिसमे पहला वर्ग कनिष्ठ वर्ग और दूसरा वर्ग वरिष्ठ वर्ग था। विवेकानन्द इण्टर कॉलेज के छात्रों ने पहले वर्ग कनिष्ठ वर्ग में वाद-विवाद प्रतियोगिता में दूसरा स्थान, समूह गान मे पहला स्थान, श्लोक उच्चारण में पहला स्थान, आशु भाषण में दूसरा स्थान, संस्कृत नाटक में दूसरा स्थान, और समूह नृत्य में दूसरा स्थान हासिल किया। वही दूसरी तरफ वरिष्ठ वर्ग में वाद-विवाद प्रतियोगिता मे पहला स्थान , समूह गान में दूसरा स्थान, श्लोक उच्चारण में तीसरा स्थान, आशु भाषण में पहला स्थान, संस्कृत नाटक में पहला स्थान और समूह नृत्य में तीसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर डॉ निर्मल पन्त, अर्जुन बिष्ट, अर्जुन पाण्डेय, अनिल ढौडियाल, दीप्ति रावत, इन्द्रा खोलिया, देवकी नन्दन, आंचल, इन्द्रा राना, धाराबल्लभ, मनीषा उपस्थित थे।