सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड के अनुसार ऑस्ट्रेलिया की विक्टोरिया स्थित फेडरेशन यूनिवर्सिटी और न्यू साउथ वेल्स में पश्चिमी सिडनी विश्वविद्यालय ने उत्तराखंड समेत छह भारतीय राज्यों के छात्रों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है।
पीएम मोदी की ऑस्ट्रेलिया की तीन दिवसीय यात्रा से पहले हुई घोषणा
बता दें कि गुरुवार को सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड से मिली जानकारी के अनुसार शिक्षा एजेंटों को हिदायत दी गई कि वे पंजाब, हरियाणा, गुजरात, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के छात्रों पर विचार न करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऑस्ट्रेलिया की तीन दिवसीय यात्रा से पहले इस प्रतिबंध की घोषणा की गई थी।
