अल्मोड़ा /आज से शारदीय नवरात्र 2025 का शुभारंभ हो गया है। नवरात्रि के प्रथम दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की जाती है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां शैलपुत्री पर्वतराज हिमालय की पुत्री हैं, जिन्हें नवरात्रि में शक्ति और भक्ति का प्रतीक माना जाता है।भक्तजन सुबह से ही व्रत, जप और पूजा-पाठ में लीन होकर मां के दरबार में पहुंच रहे हैं। मंदिरों में विशेष सजावट की गई है और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।
मान्यता है कि मां शैलपुत्री की आराधना से जीवन में स्थिरता, सुख-समृद्धि और वैवाहिक जीवन में सुख की प्राप्ति होती है।पूरे नौ दिनों तक अलग-अलग रूपों में देवी दुर्गा की पूजा की जाएगी और भक्त उनके चरणों में अपनी आस्था अर्पित करेंगे।
