नैनीताल। जनपद में बढ़ते वन्यजीव–मानव संघर्ष को देखते हुए जिलाधिकारी नैनीताल ने एहतियातन महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। जिलाधिकारी के आदेशानुसार जनपद के धारी, ओखलकांडा एवं रामगढ़ विकास खंडों में स्थित सभी सरकारी, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में 19 से 21 जनवरी 2026 तक अवकाश घोषित किया गया है।प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह निर्णय बच्चों एवं आम नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है। संबंधित विभागों को क्षेत्र में सतर्कता बरतने और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। वन विभाग एवं प्रशासन स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए हुए है।
