नैनीताल जिले से जुड़ा एक बड़ा ठगी का मामला सामने आ रहा है यहां हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र निवासी विनोद सिंह धामी के खाते से साइबर ठग ने एप डाउनलोड कराकर उसके दो खातों से 2.62 लाख रुपये लूट लिए। इस मामले पर पुलिस ने पुरे 10 दिन बाद जा कर मुकदमा दर्ज किया। विनोद पंतनगर स्थित टाटा मोटर्स में ऑपरेटर हैं। विनोद से मिली जानकारी के मुताबिक बीती 22 दिसंबर को उनके पास एक फोन आया था। ठगी करने वाले आरोपी ने फोन पर खुद को आईसीआई बैंक मुंबई का कर्मी बताया और कहा कि उसने क्रेडिट कार्ड का चार्ज हटाने के लिए फोन किया है। जालसाज ने विनोद से मोबाइल पर एक एप डाउनलोड कराया जिसके बाद विनोद के क्रेडिट कार्ड 1.12 लाख रुपये और सैलरी एकाउंट से 1.50 लाख रुपये कट गए। मैसेज मिलने पर उसने अपना क्रेडिट कार्ड और सैलरी एकाउंट लॉक कराया और अगली सुबह पुलिस को सूचना दी। विनोद ने बताया कुछ समय पहले उसका एक्सीडेंट हो गया था। उसने इलाज के लिए लोन लिया था।
