इस बार रक्षाबंधन के अवसर पर राखियों की बिक्री ने नया रिकॉर्ड बनाया है। इस साल राखी के दिन पिछले साल के मुकाबले कारोबारियों को अधिक मुनाफा पहुंचा है। पिछले साल राखी पर 10,000 करोड़ रुपए का कारोबार हुआ था लेकिन इस बार 12,000 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार हो चुका है। वहीं, इस बार लोगों ने चीनी राखियों से दूरी बनाई। इस बार बाजार में न ही चीनी राखियों की डिमांड दिखी और न ही राखियां।कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ने राखी पर हुए कारोबार के आंकड़े जारी किए हैं जिसके अनुसार देशभर में राखी के त्यौहार पर 12 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार हुआ है। रविवार देर रात तक राखी और तोहफे खरीदने वालों की बाजार में रौनक लगी रही। राखी के दिन भी बाजार गुलजार है।
