प्रभाती लाल गोयल सरस्वती शिशु मंदिर में विद्या भारती के विद्यालयों के लिए बौद्धिक और ज्ञान-विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में कुमाऊं मंडल के जन शिशु शिक्षा के तीनों क्षेत्रों पिथौरागढ़, नैनीताल और अल्मोड़ा के विद्या भारती विद्यालयों के छात्र और छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर काफी उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस मेले में हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में नैनीताल संभाग पहले स्थान पर, पिथौरागढ़ संभाग दूसरे स्थान पर द्और अल्मोड़ा संभाग ने तीसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई। इस मेले में बाहर के स्कूलों से पहुंचे सभी छात्र और छात्राओं का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। साथ ही इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। आपको बता दे की इस प्रतियोगिता को विद्या भारती के सह प्रदेश निरीक्षक ईश्वरी दत्त जोशी द्वारा शुरू करने का उद्घोष जारी हुआ। इस मेले का पहला चरण समाजसेवी मनोज मित्तल की अध्यक्षता में शुरू किया गया। मुख्य अतिथि व्यापार मंडल महामंत्री अभिषेक गोयल, विशिष्ट अतिथि केनरा बैंक के शाखा प्रबंधक महेश कापड़ी, समाजसेवी संदीप पाठक, विद्यालय के संरक्षक रमेश गोयल, नैनीताल संभाग निरीक्षक मंगत गोस्टा और अल्मोड़ा संभाग निरीक्षक आलम सिंह उनियाल, विद्याभारती के सह प्रदेश निरीक्षक ईश्वरी दत्त जोशी, प्रधानाचार्य कुंडल सिंह कार्की, प्रबंध समिति अध्यक्ष डॉ. जनक चंद, पिथौरागढ़ संभाग निरीक्षक राजेंद्र चंद, कैलाश थपियाल, व्यवस्थापक नारायण दत्त भट्ट आदि मौजूद थे। संचालन सरस्वती शिशु मंदिर चोरगलिया के प्रधानाचार्य प्रकाश चंद्र परगांई ने किया। कार्यक्रम में अतिथियों ने विभिन्न बौद्धिक प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले भैया बहनों को आशीर्वचन देते हुए उनको शुभकामनाएं दी l
