अल्मोड़ा। कचहरी बाजार स्थित प्रकाश इलेक्ट्रॉनिक्स द्वारा नववर्ष के अवसर पर आयोजित वार्षिक लक्की ड्रा कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्राहक एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। वर्ष भर खरीदारी करने वाले ग्राहकों के लिए आयोजित इस लक्की ड्रा में विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए।
लक्की ड्रा में प्रथम पुरस्कार 32 इंच एलईडी टीवी पीयूष कांडपाल (निवासी—रेंगल चौसली) को मिला। द्वितीय पुरस्कार रेफ्रिजरेटर लता आर्या (निवासी—पुलिस लाइन) तथा तृतीय पुरस्कार वॉशिंग मशीन अर्जुन सिंह (निवासी—पेठशाल) को प्रदान की गई।
इसके अतिरिक्त 51 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण माता वैष्णो देवी यात्रा का पुरस्कार रहा, जो तन्मय मेर (निवासी—दुगालखोला) को प्रदान किया गया।
इस घोषणा के साथ ही कार्यक्रम स्थल पर उत्साह का माहौल बन गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विनोद वैष्णव, कांग्रेस जिला अध्यक्ष भूपेंद्र भोज, अधिवक्ता देवासीस नेगी, त्रिलोचन जोशी, नमित जोशी, व्यापार मंडल जिला उपाध्यक्ष दीपेश जोशी, परितोष जोशी, पूरन रौतेला, प्रीतेश पांडे (पूर्व व्यापार मंडल उपाध्यक्ष), राधा बिष्ट, गीता मेहरा, अनिता रावत, जया शाह (व्यापार मंडल उपाध्यक्ष), निर्मला कांडपाल, मीना भैसोड़ा, एडवोकेट संजय पांडे, कमल मेहता सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
प्रकाश इलेक्ट्रॉनिक्स के संचालक प्रकाश रावत ने कहा कि यह लक्की ड्रा ग्राहकों के प्रति आभार व्यक्त करने का एक प्रयास है। उन्होंने बताया कि प्रतिष्ठान गुणवत्ता युक्त उत्पाद, उचित मूल्य और बेहतर सेवा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहा है। ग्राहकों के विश्वास और सहयोग से ही प्रकाश इलेक्ट्रॉनिक्स ने अल्मोड़ा के प्रतिष्ठित इलेक्ट्रॉनिक शोरूमों में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दी गईं और नववर्ष की बधाई दी गई। आयोजन को सफल बनाने में प्रतिष्ठान के स्टाफ एवं सहयोगियों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्सवपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
