पिथौरागढ़ जिले मे चेकिंग के चलते शराब के नशे में वाहन चलाने पर पुलिस ने तीन चालकों को हिरासत मे लिया और उन पर जरुरी कारवाही की। इस मामले मे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हिमांशु पंत की रहनुमाई में महिला उपनिरीक्षक आरती ने चैकिंग के दौरान आनन्द सिंह थापा निवासी खड़कोट को शराब के नशे में स्कूटी चलाने पर गिरफ्तार कर वाहन सीजकर लिया। वहीं थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश चन्द्र पाण्डेय के संचालन मे उप निरीक्षक मीनाक्षी मनराल और सुरेश सिंह ने चैकिंग के चलते दो वाहन चालक सौरभ सिंह खड़ायत निवासी चौपाता मड़मानले, और देवेन्द्र चन्द निवासी बड़ावे को शराब के नशे में वाहन चलाने पर कारवाही करते हुए गिरफ्तार कर दोनों के वाहन सीज किए।
