पिथौरागढ़ जिले से जुडी एक बड़ी खबर सामने आ रही है यहाँ आज सुबह बृहस्पतिवार को पीएम मोदी के पिथौरागढ़ आगमन पर महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला को पिथौरागढ़ में पुलिस ने नजरबंद कर दिया। मिली हुई जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है की पुलिस ने उन्हें शांति को भंग करने की आशंका में नैनीसैनी एयरपोर्ट के नजदीक दौला क्षेत्र में पिथौरागढ़ पालिका की सभासद और महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष भावना नगरकोटी के घर पर नजरबंद कर दिया। नजरबंद की गई प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश कर रही है। और बोली महिलाएं अपने मन की बात प्रधानमंत्री से करना चाहती हैं, इसी वजह से वह उनके साथ पिथौरागढ़ आई हैं। जिलाध्यक्ष भावना नगरकोटी के घर पर उनके लिए पहरा बिठाया गया है। वह बस यहां पीएम के सामने समस्याएं रखना चाहती हैं, लेकिन ऐसा करने से पहले ही पुलिस ने सुबह सात बजे ही उन्हें हिरासत में लेने पहुंच गई। सभी महिलाओं को पुलिस पकड़कर पुलिस लाइन ले गई है। और कहा कि उन्हें अपनी बात रखने से रोका जा रहा है।
