पिथौरागढ़ जिले के टनकपुर तवाघाट एनएच आज दिनांक 03 जुलाई बुधवार की सुबह लगभग 8 बजकर 30 मिनट पर धारचूला से 16 किलोमीटर दूर राउती पुल के पास भूस्खलन की वजह से भारी तबाही का एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आ रहा है। यहां अचानक पहाड़ी से विशालकाय चट्टान टूटकर काली नदी में समा गई। जिसके चलते चारों तरफ धूल का गुबार वातावरण में छा गया। यह मंज़र इतना ख़तरनाक था की लोगो की आंखे फटी की फटी रह गयी। अफरा तफरी के बीच लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। लोगों और एसएसबी जवानों की सतर्कता से बड़ा हादसा होने से टल गया।
Pithoragarh Landslide Video link 👇
https://youtube.com/shorts/ S9X7Q56rL44?si=fsn1QEom2bCS-BI8
पहाड़ी गिरने का वीडियो बनाने वाले एसएसबी के जवान हेड कांस्टेबल रवि शंकर ने बताया कि विशालकाय बोल्डर टूटकर काली नदी के बीच में गिर गया। जिस स्थान पर चट्टान गिरी उससे कुछ मीटर नीचे झूलापुल था। यदि चट्टान कुछ नीचे गिरती तो झूलापुल क्षतिग्रस्त हो सकता था।
