अल्मोड़ा, ।अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र की अध्यक्षता में आज फार्मासिस्ट भर्ती परीक्षा की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह परीक्षा उत्तराखंड चिकित्सा चयन बोर्ड द्वारा 22 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी।
बैठक में बताया गया कि जनपद अल्मोड़ा में परीक्षा का आयोजन सोबन सिंह जीना राजकीय मेडिकल कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र पर किया जाएगा, जहां कुल 275 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।अपर जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक इंतजाम समय पर पूरे किए जाएं।
उन्होंने सुरक्षा, पेयजल, बिजली, बैठने की व्यवस्था सहित सभी बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त रखने पर विशेष जोर दिया।उन्होंने यह भी कहा कि परीक्षा की गोपनीयता और पारदर्शिता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ करें, ताकि परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
बैठक में प्रिंसिपल सीपी भैंसोड़ा, उपजिलाधिकारी संजय कुमार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश पुरोहित, तहसीलदार ज्योति धपवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
