पेरिस ओलंपिक 2024 भारतीय हॉकी टीम ने अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरे 52 साल के बाद ऑस्ट्रेलिया पर अपनी ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। बता दे की भारत ने इससे पहले ऑस्ट्रेलिया को म्यूनिख ओलंपिक 1972 में हराया था. भारतीय टीम इस जीत के साथ ही ग्रुप बी में दूसरे नंबर पर पहुंच गई। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हॉकी के आखिरी ग्रुप मैच में 3-2 से हराया। अब आगामी 4 अगस्त को भारतीय हॉकी टीम क्वार्टर फाइनल के मुकाबले में उतरेगी। भारत का मुकाबला ग्रुप ए की तीसरे नंबर की टीम (A3) से होगा।