उत्तराखंड राज्य से जुडी एक अच्छी खबर सामने आ रही आपको बता दे की उत्तराखंड मे पहली बार दुनिया के सबसे महंगे बादाम मैकाडेमिया नट की खेती शुरू होने जा रही है। मैकडामिया नट्स को दुनिया का सबसे महंगा बादाम माना जाता है जो अपने रेयर टेस्ट और न्यूट्रिशन वैल्यू की वजह से यह दुनियाभर में बहुत पसंद किया जाता है। ऑस्ट्रेलियन प्रजाति के इस बादाम के 25-30 साल पुराने मदर प्लांट को कोलकाता शबनम नर्सरी ने भारत में लाकर यहां की जलवायु के अनुकूल विकसित किया है। देश में पहली बार मैकाडेमिया नट के पौधे किसान मेले में शबनम नर्सरी के स्टाल पर उपलब्ध हैं। किसान मेले में लगाए गए स्टाल में मौजूद नर्सरी मालिक आयन मंडल ने बताया कि नेपाल, भूटान, बांग्लादेश में इस बादाम की सफलतापूर्वक खेती होने के बावजूद भारत में इसका एक भी पौधा नहीं था। उन्होंने 25 से 30 साल पुराने मदर प्लांट से यहां की जलवायु के अनुकूल पौधे विकसित किया है। इन पौधों के लिए -3 से 45 डिग्री तक तापमान उपयुक्त है। इसके पौधों को पानी की आवश्यकता तो होती है लेकिन पानी का जमाव नुकसानदेह होता है। इसकी खेती तराई और पहाड़ों की ढलानों पर बेहद मुफीद मानी जाती है।
