उत्तराखंड में आज त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण की वोटिंग का आगाज हो गया है। हरिद्वार को छोड़कर राज्य के शेष 12 जिलों के 49 विकासखंडों में सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हुआ, जो शाम 5 बजे तक चलेगा।इस चरण में कुल 26 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर 17,829 प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे। राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, ग्राम पंचायत सदस्य के 948 पदों के लिए 2,247 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि ग्राम प्रधान की 3,393 सीटों के लिए भी चुनावी मुकाबला चल रहा है।इसके साथ ही क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सदस्यों के लिए भी मतदान जारी है। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं।
