
जम्मू-कश्मीर में आज सुबह बड़ा सड़क हदासा हुआ है। जहां वैष्णो देवी जा रहे श्रद्धालुओं की बस गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए। मौके पर पहुंचे पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों ने घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया।
मुंडन के लिए माता वैष्णो देवी के दरबार जा रहे थे

जानकारी के मुताबिक श्रृद्धालुओं को वैष्णो देवी लेकर जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस अमृतसर से कटरा जा रही थी। बस में करीब 75 लोग सवार थे। सभी लोग बिहार के लखीसराय और बेगूसराय के थे। सुबह में पुल से टकराने के बाद बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे का कारण ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बिहार के सभी लोग मुंडन के लिए माता वैष्णो देवी के दरबार जा रहे थे।
मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका
जम्मू के डीसी ने बताया कि घटना में 10 लोगों की मृत्यु हुई है। 4 गंभीर रूप से घायल है। जिन्हें सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि 12 अन्य घायलों का इलाज स्थानीय पीएससी में चल रहा है। घटना के बाद मौके पर पुलिस, एसडीआरएफ और सुरक्षा बल पहुंच चुके हैं। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।