कौसानी में होटल्स एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी मतदान प्रक्रिया के तहत संपन्न हुआ। सर्वसम्मति से गजेन्द्र मेहरा को अध्यक्ष और हरेंद्र चिलवाल को सचिव चुना गया। विनय तिवारी उपाध्यक्ष, सुमित नेगी उपसचिव तथा आर.सी. चौधरी को कोषाध्यक्ष बनाया गया।
वहीं मनोज अरोड़ा, बलवंत नेगी, मनोज पांडेय और बी.डी. जोशी को संरक्षक नियुक्त किया गया।नव-निर्वाचित अध्यक्ष गजेन्द्र मेहरा ने कौसानी को प्रमुख पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करने, डिजिटल प्रमोशन और Connect Kausani जैसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प जताया।
नई कार्यकारिणी ने सामूहिक प्रयास और स्थानीय सहयोग से कौसानी को पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाने का लक्ष्य तय किया।
