अल्मोड़ा। शारदीय नवरात्र का आज तीसरा दिन है। इस दिन मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि मां चंद्रघंटा की उपासना से भक्तों को साहस, बल और निर्भयता की प्राप्ति होती है। मां के माथे पर अर्धचंद्र के आकार की स्वर्णिम घंटी होने के कारण इन्हें चंद्रघंटा कहा जाता है। मां की कृपा से साधक को जीवन में सुख-शांति और समृद्धि प्राप्त होती है। आज भक्तजन विधिवत पूजा कर मां चंद्रघंटा से अपने परिवार के कल्याण, स्वास्थ्य और मंगल की कामना कर रहे हैं।
