नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन विधि-विधान से देवी की आराधना करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सुख-शांति का वास होता है।
शास्त्रों के मुताबिक, मां स्कंदमाता अपने भक्तों को भौतिक सुख-समृद्धि प्रदान करने के साथ-साथ उनके बड़े से बड़े दुखों का भी नाश करती हैं। विशेष रूप से संतान सुख की इच्छा रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह दिन अत्यंत फलदायी माना गया है।
मान्यता है कि इस दिन देवी की कथा का पाठ करने और केले का भोग अर्पित करने से मां शीघ्र प्रसन्न होती हैं और भक्तों को मनचाहा फल प्रदान करती हैं।
#Navratri2026 #Skandamata #NavratriDay5 #MaaDurga #ReligiousNews #Astha
