भीमताल-रानीबाग मोटर मार्ग पर मलबा गिरने से यातायात ठप हो गया है। सड़क पर वाहनों की आवाजाही रुकने से स्थानीय लोगों और यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति को सामान्य करने के लिए लोक निर्माण विभाग की टीम जेसीबी मशीन की मदद से मलबा हटाने में जुटी हुई है। लोनिवि के जूनियर इंजीनियर केके पाठक के अनुसार, मार्ग पर गिरे मलबे के कारण आवाजाही प्रभावित हुई है, जिसे जल्द साफ कर सड़क को यातायात के लिए खोलने का प्रयास किया जा रहा है।
