नैनीताल जिले में बीते दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते यहां का जनजीव अस्त-व्यस्त हो गया है। जगह-जगह मलबा आने से जिले में 21 सड़कें बंद हैं जिन्हें खोलने का काम जारी है। नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर हनुमानगढ़ी के पास पूरे दिन मलबा और पत्थर गिरते रहे। वहीं नैनीताल-कालाढूंगी रोड पर मंगोली के पास पेड़ गिरने से यातायात बाधित रहा। इधर नैनीताल-भवाली मार्ग पर पाइंस के पास पत्थर गिरते रहे। लोनिवि के सहायक अभियंता जीएस जनौटी ने बताया कि क्षेत्र के मुख्य मार्गों में जेसीबी लगाई गई हैं। बारिश से झील का जलस्तर चार फीट से बढ़कर पांच फीट आठ इंच पहुंच गया है।
