नगर निगम क्षेत्र के शहरी विकास के लिए में एडीबी की तरफ से मिले 2250 करोड़ में से 799.66 करोड़ रुपये के काम के टेंडर फाइनल हो चुके हैं। नवंबर में इनका काम शुरू हो जाएगा। साढ़े तीन साल में कंपनी को काम पूरा करना होगा। इसमें पेयजल, सीवर और बारिश के पानी की निकासी का काम होगा। दरसल शासन ने इसके लिए यूयूएसडीए को कार्यदायी संस्था बनाया था। कार्यदायी संस्था ने टाटा कंसल्टेंसी के साथ मिलकर नगर निगम की विकास की योजना तैयार की। इन योजनाओं को चार फेज में बांटा गया। इसमें सीवर, पेयजल लाइन, बहुउद्देशीय भवन, जल निकासी और जाम से निजात दिलाने के लिए मोबिलिटी प्लान बनाया गया। प्लान बनने के बाद पैकेज एक और तीन के टेंडर आमंत्रित किए गए।इस बारे में जानकारी देते हुए यूयूएसडीए के परियोजना प्रबंधन कुलदीप ने बताया कि 799.63 करोड़ के टेंडर खुल गए हैं। इसे एडीबी को भेज दिया है। अब शासन की हाईपावर कमेटी की मोहर लगना बाकी है। मोहर लगते ही कंपनी को काम शुरू करने के लिए कहा जाएगा। कहा कि नवंबर से पैकेज एक और तीन पर काम शुरू हो जाएगा। साढ़े तीन साल में इसे पूरा कर लिया जाएगा। आपको बता दे की हल्द्वानी के इन वार्ड संख्या 34, 35, 36, 37, 38, 39, 40,41, 42, 43, 46, 47, 48, 49 और वार्ड 50 में पेयजल लाइन बिछाई जाएगी। और वार्ड संख्या 34, 35, 36, 48, 49 और वार्ड 50 के कुछ भाग में सीवरेज लाइन बिछाने का कार्य शुरू किया जाएगा।
