नैनीताल जिले के बाजपुर क्षेत्र में अवैध रूप से चल रही लकड़ी की टालों पर वन विभाग ने अचानक छापा मारा। जिसके चलते पुलिस ने आठ ट्रैक्टर-ट्रॉली से 160 क्विंटल लकड़ी बरामद की गई है। इस बारे में जानकारी देते हुए तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्य ने बताया कि तराई केंद्रीय प्रभाग रुद्रपुर के वन कर्मियों के साथ मिलकर बाजपुर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। टीम ने तराई पश्चिमी वन प्रभाग के एसडीओ प्रदीप कुमार धौलाखंडी, तराई केंद्रीय रुद्रपुर की एसडीओ शशि देव के नेतृत्व में ग्राम नमूना, बाजपुर एवं मुंडिया पिस्तौर में अवैध रूप से चलाई जा रही लकड़ी की टालों से लकड़ी बरामद की गई।
